सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Yamkeshwar: Bhatadi village awaits a road.

यमकेश्वर : सड़क की बाट जोह रहा भातड़ी गांव

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 07 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Yamkeshwar: Bhatadi village awaits a road.
विज्ञापन
22 परिवार कर चुके हैं पलायन, ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल में दर्ज की शिकायत
Trending Videos

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
कोटद्वार। यमकेश्वर विधानसभा और द्वारीखाल विकासखंड के ग्रामसभा भलगांव के भातड़ी गांव के लोग गांव सड़क से नहीं जुड़ने से नाराज हैं। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर उनके गांव के लिए सड़क स्वीकृत नहीं होने पर नाराजगी जताई है। सड़क नहीं होने से गांव के 22 से अधिक परिवार पलायन कर चुके हैं।
भातड़ी गांव के निवासी पूर्व सैनिक नरेंद्रनाथ, अखिलेश, श्रीचंद, कमलेश चंद्र, धीरज सिंह, रणजीत सिंह, प्रमोद कुमार, अजीत, दीपक, आशीष कुमार, दीपक कुमार, जयदीप समेत अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उनके गांव को अभी तक सड़क सुविधा से न जोड़ने पर भारी नाराजगी जताई है। कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में यमकेश्वर विधानसभा में मदनपुर से नागली मंदिर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति दी है। यदि यह सड़क ढाई किमी और आगे भातड़ी गांव तक स्वीकृत कर दी जाती तो उनके गांव को भी सड़क सुविधा का लाभ मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर उनके गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण गांव के 22 से अधिक परिवार पलायन कर गए हैं। सरकार डाडामंडी से मदनपुर तक पांच किमी सड़क तो पहले ही बना चुकी है। वर्ष 2022 में स्वीकृत मदनपुर से नागली मंदिर तक करीब एक किमी सड़क भी बन चुकी है लेकिन इससे आगे करीब दो से ढ़ाई किमी किमी पर स्थित भातड़ी गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया। ग्रामीण अब नागली मंदिर से आगे गांव तक के लिए सड़क स्वीकृति दिलाने की मांग कर रहे हैं। सड़क बनने से पूरा भातड़ी गांव फिर से आबाद हो जाएगा।


नागली मंदिर से आगे भातड़ी गांव तक के लिए 2.5 किमी सड़क निर्माण के लिए प्रथम चरण का आगणन 4.11 लाख रुपये का बनाकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय को भेजा गया है। वहां से इसे शासन को भेजा जाएगा।
-निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed