फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Youth's future in jeopardy due to paper leaks and recruitment scams: Dhirendra Pratap

पेपर लीक, भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य अंधकार में : धीरेंद्र प्रताप

Wed, 24 Jun 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 24 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Youth's future in jeopardy due to paper leaks and recruitment scams: Dhirendra Pratap
निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे सरकार
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार, लगातार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। समस्याओं के कारण युवाओं का भविष्य अंधकार में है और वे मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।
कोटद्वार भ्रमण पर आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रश्नपत्र लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से छात्र निराश हैं। उत्तराखंड में भर्ती घोटालों और पेपर लीक ने लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या को कांग्रेस ने व्यवस्था की विफलता बताया।
विज्ञापन

पार्टी ने नकल माफिया के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध पूरा करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीकको लेकर जनजागरण चलाएगी कांग्रेस : नेगी
दुगड्डा/कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। बार-बार होने वाले पेपर लीक, परीक्षाओं का निरस्त होना और भर्ती प्रक्रियाओं का वर्षों तक लंबित रहना केंद्र सरकार की नीतियों और व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। बुधवार को दुगड्डा में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर जन-प्रस्तुति और संवाद कार्यक्रम के जरिए जनजागरण चलाएगी। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी साबर सिंह नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र रावत, अनिल कुमार, संजय तोमर, राजीव जखमोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंतुरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed