सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   22 people donated blood voluntarily at the district court complex.

Nainital News: जिला न्यायालय परिसर में 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
22 people donated blood voluntarily at the district court complex.
नैनीताल। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों सहित 22 लोगों ने रक्तदान किया। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और बीडी पांडे जिला चिकित्सालय की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने किया। जोशी ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंदों को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण हैं। यहां प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुशील तोमर, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश संजीव कुमार, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश कुलदीप शर्मा, सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज पारुल थपलियाल, प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्वशी रावत, द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग, सिविल जज चंदेश्वरी सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोहन तिवारी, बार अध्यक्ष अरुण बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed