{"_id":"69bedf3b3ba26a22a90d79ae","slug":"38-nirmaan-aur-plaastar-kaast-ko-milee-nainital-news-c-238-1-shld1023-123934-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 38 निर्माण और मरम्मत संबंधी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 38 निर्माण और मरम्मत संबंधी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शनिवार को आयोजित वित्त समिति की बैठक में विश्वविद्यालय के विकास और शैक्षणिक विस्तार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 38 निर्माण और मरम्मत संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएसबी परिसर के पत्रकारिता विभाग में 25 लाख रुपये की लागत से आधुनिक डिजिटल लैब स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भीमताल परिसर स्थित फार्मेसी विभाग के विस्तार के लिए एक निजी व्यक्ति से आठ नाली भूमि खरीदने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली। इस भूमि खरीद के लिए लगभग एक करोड़ रुपये के भुगतान की अनुमति दी गई है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय को राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के रूप में आठ करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं जिनका उपयोग विभिन्न निर्माण कार्यों और सुविधाओं के सुधार में किया जाएगा। एक अन्य बड़े नीतिगत फैसले में यूजीसी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। बैठक में कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, कुलपति के समिति में प्रतिनिधि डॉ. बीएस बिष्ट, वर्चुअली उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos