सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   83,829 couples celebrated the anniversary of UCC in the state

Uttarakhand: प्रदेश में 83,829 जोड़ों ने मनाई यूसीसी की सालगिरह, 70 जोड़ों को लिव इन में रहने की मिली इजाजत

पंकज कुमार Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के एक साल में 4 लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन सुविधा का लाभ लिया है।

83,829 couples celebrated the anniversary of UCC in the state
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। राज्य में बीते एक वर्ष में 4,00,887 दंपति ने विवाह के लिए आवेदन किया है। इसमें 83,829 को विवाह के प्रमाण-पत्र जारी हो चुके हैं। 70 जोड़ों को लिव इन में रहने की इजाजत दी गई है।

Trending Videos

यूसीसी लागू होने से दंपति कहीं से भी ऑनलाइन माध्यम से विवाह पंजीकरण करवा रहे हैं। पूर्व में उन्हें तय तिथि पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होना पड़ता था। यही नहीं पति-पत्नी या गवाह कहीं से भी अपने रिकॉर्ड और वीडियो बयान दर्ज करा पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूसीसी की वेबसाइट https://ucc.uk.gov.in/ के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम छह बजे तक 4,00,887 विवाह पंजीकरण हुए हैं। इनमें 83,829 को पंजीकृत विवाह की स्वीकृति मिली है। 326 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से ही विवाह विच्छेद करने और 70 लोगाें ने लिव इन रिलेशनशिप जबकि दो ने लिव इन रिलेशनशिप समाप्त करने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। बता दें कि विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 15 दिन की समय सीमा तय है लेकिन आवेदन करने के बाद औसत पांच दिन के भीतर ही पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed