सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   New tourist destinations will be developed through the Union Budget, youth will get employment

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट से नए पर्यटन स्थल होंगे विकसित, युवाओं को मिलेगा रोजगार और रुकेगा पलायन

संदीप कुमार Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 02 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय बजट 2026 में पर्यटन को वर्ल्ड क्लास बनाने के एलानों से सरोवर नगरी नैनीताल में रोजगार, स्वरोजगार और विकास की नई संभावनाएं खुलती नजर आ रही हैं।

New tourist destinations will be developed through the Union Budget, youth will get employment
केंद्रीय बजट से उत्तराखंड को क्या मिला। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नैनीताल के केंद्रीय बजट 2026 में पर्यटन क्षेत्र को वर्ल्ड क्लास बनाने की दिशा में वित्त मंत्री के ऐतिहासिक एलानों ने सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन की संभावनाओं के नए द्वार खोल दिए हैं। ट्रैकिंग रूट के विस्तार और होम स्टे नीति को वित्तीय मजबूती मिलने से न केवल स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि यह पहाड़ से पलायन रोकने में गेम चेंजर साबित होगा।

Trending Videos

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 में भारत के टूरिज्म सेक्टर के लिए कई एलान किए हैं। अब पर्यटन से देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार के रास्ते खुलेंगे। केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 में छोटे शहरों के विकास पर बड़ा फोकस किया है। नए पर्यटन स्थल विकसित करने की भी योजना है और एडवेंचर ट्यूरिज्म, ट्रैकिंग को बढ़ावा देने की बात कही है। होम स्टे के लिए भी कई सुविधाएं देने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी ने बताया कि नैनीताल जिले में होम स्टे और ट्रैकिंग रूट बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही पलायन भी रुकेगा। नए पर्यटन स्थल विकसित होने के बाद स्थानीय महिलाओं, काश्तकारों, युवाओं, होम स्टे संचालकों और दुकानदारों को सीधे लाभ मिलेगा। नए पर्यटन स्थलों के विकसित होने के बाद अन्य पर्यटन स्थलों में बेवजह की भीड़ नहीं लगेगी। इससे यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। पर्यटकों को भी अच्छे और अलग-अलग पर्यटन स्थलों को विजिट करने का मौका मिलेगा और पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे जिले के लोगों की आर्थिकी में सुधार होगा। 

कुमाऊं के छह जिलों के हजारों युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

 सरकार ने पहली बार पर्यटन से जुड़े स्किल प्रोग्राम शुरू करने और भारतीय प्रबंधन संस्थानों के माध्यम से टूरिस्ट गाइड्स को प्रशिक्षण करने का एलान किया है। पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि यदि इन योजनाओं का धरातल पर अमल हो जाए तो इससे कुमाऊं में पर्यटन को पंख लगते देर नहीं लगेगी।


कुमाऊं मंडल के प्रमुख पर्यटन व्यवसायी प्रवीण शर्मा का कहना है कि बजट में होटल सेवा, टूर गाइड, ट्रैवल मैनेजमेंट और डिजिटल सेवाओं से युवाओं को जोड़ते हुए उनके लिए स्किल प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की गई है। यदि ऐसा होता है तो कुमाऊं के छह जिलों के हजारों ऐसे युवाओं को इसका लाभ मिल सकता है जो अभी अप्रशिक्षित हैं लेकिन पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए हैं। वह कहते हैं कि केंद्र की योजना राज्य में पहुंचकर कितनी प्रभावी होगी यह तो समय बताएगा लेकिन राज्य स्तर पर भी केंद्र सरकार को इन घोषणाओं की निगरानी करनी चाहिए। 

जितनी उम्मीद जताई थी, बजट में ऐसा कुछ नहीं है। हिमालयन स्टेट के लिए टैक्स में छूट की उम्मीद की थी। इंफ्रास्ट्रक्चर व कनेक्टिविटी में एक लाख करोड़ की बढ़ोतरी की गई है। उत्तराखंड समेत तीन स्टेट के लिए ट्रेकिंग रूट स्थापित करने की बात की है। नैनीताल में साल 500 करोड़ का पर्यटन कारोबार होता है। बजट से लगभग 10 प्रतिशत कारोबार बढ़ेगा।-दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल

बजट में मेडिकल ट्यूरिज्म, विरासत संरक्षण और दूरदराज के इलाकों को पर्यटन से जोड़ने की बात कही गई है। एडवेंचर टूरिज्म व ट्रैकिंग रूट विकसित होने से ग्रामीण क्षेत्र में होम स्टे को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिलेगा।-विनीत भाकुनी, होम स्टे संचालक, पंगोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed