फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A tourist from Jaipur who had come to visit Kainchi Dham died after drowning in the river

Uttarakhand: जयपुर से कैंची धाम घूमने आए सैलानी की नदी में डूबने से मौत, SDRF ने शव निकाला

Sat, 01 Aug 2026 04:54 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 01 Aug 2026 04:54 PM IST
सार

जयपुर से कैंची धाम दर्शन के बाद केदारनाथ जा रहे चार सैलानियों में से 21 वर्षीय प्रिंस बगोरिया शनिवार दोपहर खैरना-गरमपानी के रामगाड़ पुल के पास नदी में नहाते समय डूब गया। पुलिस और SDRF ने शव बरामद कर लिया है, परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
A tourist from Jaipur who had come to visit Kainchi Dham died after drowning in the river
नदी में डूबने से युवक की मौत

विस्तार

राजस्थान जयपुर से शनिवार को चार  सैलानी कैंची धाम घूमने आए थे। कैंची धाम से दर्शन करने के बाद चारों केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। खैरना-गरमपानी के रामगाड़ पुल के पास शनिवार की दोपहर तीन बजे चारों नदी के पास रुके और दो युवक नदी में नहाने लगे तभी नहाते समय एक युवक डूब गया। युवक के डूबने की सूचना उसके साथियों ने पुलिस को दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय और भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे युवक प्रिंस बगोरिया (21) निवासी राजस्थान जयपुर का शव बाहर निकाला। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि नदी में डूबे युवक का शव निकाल लिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed