सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man died after slipping and falling into a river.

Nainital News: पैर फिसलने से नदी में गिरकर युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man died after slipping and falling into a river.
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुकना के तोक धौनियाखेत में शुक्रवार दोपहर खच्चरों से रेता लाते समय पैर फिसलने से नदी में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार ग्राम कुकना निवासी बाला दत्त जोशी (38) शुक्रवार को खच्चरों से रेता-बजरी की ढुलाई कर रहे थे। कुकना के तोक धौनियाखेत में अचानक उनका पैर फिसला और वह नदी में जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि पटवारी ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। शनिवार को गांव में ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने कहा कि नदी में गिरने से मौत की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed