सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration strict on tobacco sale, two challans

Nainital News: तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, दो चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Administration strict on tobacco sale, two challans
विज्ञापन
नैनीताल। डीएसबी कैंपस के पास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती की है। शुक्रवार को तहसीलदार अक्षय भट्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दो दुकानों के चालान किए। ये दुकानें कॉलेज के सौ मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेच रही थीं। यह नियमों का उल्लंघन था। तहसीलदार भट्ट ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध है और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के दौरान मनोचिकित्सक डॉ. गरिमा कांडपाल, एसओ मनोज नयाल, एसआई सुनील कुमार और अंजुला जॉन आदि मौजूद थे।
Trending Videos

-----------
तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर चार दुकानदारों का चालान
गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम की एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने खैरना-गरमपानी बाजार स्थित विद्यालयों के पास नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया। टीम ने विद्यालयों के आसपास के 100 मीटर के दायरे में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ बेचते पाए जाने पर चार दुकानदारों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed