सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhitauli presented to 111 women at Pashan Devi Temple

Nainital News: पाषाण देवी मंदिर में 111 महिलाओं को भेंट की भिटौली

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Bhitauli presented to 111 women at Pashan Devi Temple
विज्ञापन
नैनीताल। मां पाषाण देवी मंदिर में शुक्रवार को कुमाऊं की भिटौली परंपरा के तहत 111 महिलाओं को भिटौली भेंट की गई। उन्हें साड़ी, सुहाग का सामान और पकवान भेंट किए गए। जीवन वर्षा कला समिति और मां पाषाण देवी मंदिर समिति ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। जगदीश भट्ट ने बताया कि यह परंपरा बीते पांच वर्ष से निभाई जा रही है। इसमें उन महिलाओं को चुना जाता है जिनके मायके पक्ष से कोई नहीं होता या वे भिटौली देने में अक्षम होती हैं। सभी महिलाओं को मायके पक्ष से हमेशा साथ खड़े रहने का वचन भी दिया गया।
Trending Videos

इस वर्ष नैनीताल, हल्द्वानी, भवाली, महरागांव, भीमताल, ओखलकांडा की महिलाओं का चयन किया गया। पूजन आदि के साथ चैत्र माह में होेने वाली कुमाऊं की भिटौली परंपरा निभाई गई और महिलाओं को एहसास दिलाया गया कि वह अकेली नहीं हैं। इसमें हेमा पंत, गीता जोशी, तारा देवी, ममता मिश्रा, आशा मनराल, तुलसी बिष्ट, रीता सुयाल, दीपा बर्गली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed