{"_id":"69d95873349c33959504a562","slug":"bar-association-executive-took-oath-of-office-and-secrecy-nainital-news-c-238-1-ntl1001-124680-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में शुक्रवार को नवनियुक्त बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने बार संघ अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट समेत अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि जबकि पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। शपथ लेने वालों में सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी और कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल शामिल थे। सांसद अजय भट्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ता हित के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सांसद निधि से चैंबर निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने अधिवक्ताओं की ओर से सौंपी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। सचिव संजय सुयाल ने सौ वर्ष से अधिक पुरानी बार भवन के जीर्णोद्धार और तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण को प्राथमिकता बताया। यहां सिविल जज हर्ष यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष भगवत प्रसाद, मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, दीपक रुवाली, एमबी सिंह ढेला, मान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
Trending Videos