{"_id":"68b75ae6c5c962f54e040c9d","slug":"after-seven-years-there-was-record-rainfall-along-with-rain-nainital-news-c-238-1-ntl1003-118111-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Rain: सात साल बाद बारिश के साथ रिकॉर्ड भी बरसे, जनवरी से अब तक दो हजार मिमी वर्षा; देखिये ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Rain: सात साल बाद बारिश के साथ रिकॉर्ड भी बरसे, जनवरी से अब तक दो हजार मिमी वर्षा; देखिये ब्योरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार
नैनीताल नगर में इस वर्ष एक जनवरी से अब तक कुल दो हजार मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है जो पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा है। गौर करने वाली बात है कि मानसून की बारिश ने भी इन वर्षों में अपना रिकॉर्ड तोड़ा है।
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश ने दुश्वारियां बढ़ाने के साथ पिछले सात वर्षों के रिकाॅर्ड को भी धो डाला। नगर में इस वर्ष एक जनवरी से अब तक कुल दो हजार मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है जो पिछले आठ वर्षों में सबसे ज्यादा है। गौर करने वाली बात है कि मानसून की बारिश ने भी इन वर्षों में अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। अगर ऐसी ही बारिश जारी रही तो कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
इस वर्ष सर्दी के मौसम में बारिश, ओलावृष्टि एवं बर्फबारी बेहद कम हुई जिससे नैनीझील अपने पुराने स्वरूप में नहीं दिखी। बर्फबारी की कमी से गर्मी अधिक होने और बारिश के कयास लगाए जा रहे थे। मार्च में आंशिक गर्मी बढ़ी लेकिन अप्रैल में बारिश ने राहत दी। मई में पारा चढ़ा तो गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। जून में फिर बारिश शुरू होते ही मौसम खुशनुमा रहा। इस वर्ष मानसून ने जल्दी दस्तक दी। जुलाई व अगस्त की अच्छी बारिश ने नैनीताल में बारिश के आठ वर्ष के रिकॉर्ड टूट गए। इस वर्ष जनवरी से दो सितंबर तक 2060 मिमी बारिश हुई है। इससे पूर्व 2017 में इस अवधि में 3045 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी।
नैनीताल में मानसून समेत अब तक की कुल बारिश
व
2025 1808 मिमी 2060 मिमी
2024 1232 मिमी 1380 मिमी
2023 1255 मिमी 1768 मिमी
2022 876 मिमी 1062 मिमी
2021 1211 मिमी 1706 मिमी
2020 1099 मिमी 1557 मिमी
2019 1055 मिमी 1310 मिमी
2018 1538 मिमी 1728 मिमी
Trending Videos

Nainital city has received more than 2000 mm of rain since January 1 this year