सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Driver falls asleep on Delhi highway, passengers stop bus

Haldwani: नींद में बस चला रहा था चालक, दिल्ली हाईवे पर बृजघाट के पास यात्रियों ने रुकवाई बस; किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 30 Mar 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस को बृजघाट के पास यात्रियों ने चालक के नींद में होने पर रुकवा दिया। परिचालक ने बताया कि चालक ने चक्कर आने की जानकारी दी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Driver falls asleep on Delhi highway, passengers stop bus
Driving - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

हल्द्वानी से रोडवेज की दिल्ली जा रही बस बृजघाट के पास यात्रियों ने रुकवा दी। यात्रियों ने चालक के नींद में बस चलाने पर हंगामा शुरू कर दिया। परिचालक ने बस साइड खड़ी कराई और यात्रियों को शांत करा दूसरी बस से रवाना किया। हल्द्वानी डिपो की साधारण सेवा वाली अनुबंधित सीएनजी बस रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए चली। दिल्ली हाईवे पर बृजघाट के पास यात्रियों ने जब चालक की ओर देखा तो उसे नींद आ रही थी। इस पर शोरगुल कर बस रुकवा दी गई। इस पर बस में सवार 30 यात्री नीचे उतर गए। परिचालक ने बताया कि चालक ने चक्कर आने की जानकारी दी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Trending Videos


मामला संज्ञान में आया है। फोन पर परिचालक को यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजने के निर्देश दिए हैं। - संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed