{"_id":"69ca60e40455fcff4e05837b","slug":"video-traders-protest-against-the-tax-imposed-by-haldwani-municipal-corporation-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: नगर निगम की ओर से लगाए गए टैक्स के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: नगर निगम की ओर से लगाए गए टैक्स के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:09 PM IST
Link Copied
हल्द्वानी नगर निगम की ओर से व्यापारियों को टैक्स जमा करने संबंधी नोटिस जारी होने से ट्रांसपोर्ट कारोबारी भड़क गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार ने आश्वासन दिया था कि नए जुड़े वार्डों में दस वर्ष तक कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा लेकिन अब सात साल में ही व्यापारियों को नोटिस देकर दबाव बनाया जा रहा है। व्यापारियों ने टीपी नगर में प्रदर्शन करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। टीपी नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल और महामंत्री खीमानंद शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नगर निगम और सरकार अपने वादे को पूरे न करते हुए उन पर अनावश्यक दबाव बनाएगी तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में कश्मीरी लाल साहनी, इंद्र कुमार भूटियानी, जिलाध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, मनोज जायसवाल, संदीप सक्सेना आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।