{"_id":"69d6b108530be9395b0e10ee","slug":"april-8-was-colder-than-november-in-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1003-124608-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में नवंबर से अधिक सर्द रहा 8 अप्रैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में नवंबर से अधिक सर्द रहा 8 अप्रैल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। इस बार अप्रैल का महीना नवंबर से अधिक सर्द रहा है। लगातार बारिश और सर्द हवाओं के कारण अप्रैल में पारा लुढक रहा है। बुधवार को भी बारिश और कोहरे के चलते तापमान लुढ़क कर आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम खराब होने से जनजीवन प्रभावित रहने के साथ सड़कों पर भी सन्नाटा रहा।
अमूमन अप्रैल में गर्मी पड़ने लगती है लेकिन इस बार नैनीताल में ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। इसके चलते अप्रैल माह नवंबर से भी अधिक सर्द बना हुआ है। 8 नवंबर 2025 को जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार हो रही बारिश और सर्द हवाओं के चलते पूरे अप्रैल महीने में पारा नीचे रहा है। बुधवार को भी शहर में बारिश के कारण मौसम में ठंडक रही। देर रात से दोपहर करीब तीन बजे तक जोरदार बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, कोहरे ने भी कई बार शहर को अपने आगोश में लिया। मौसम बिगड़ने से नैनीताल आए पर्यटकों को होटलों में ही रुकना पड़ा। बारिश हल्की होने पर ही कुछ पर्यटक बाहर घूमने के लिए निकले। पार्क, नयना मंदिर और अन्य पर्यटक स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के कारण स्टेडियम में खेल गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।
झील में बारिश के बाद पहुंचा कूड़ा
नैनीताल। मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश के कारण नैनीताल झील में भारी मात्रा में कूड़ा पहुंच गया है। इससे झील का बड़ा हिस्सा कचरे से पट गया है जिससे पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सुबह झील में प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य कचरा नजर आया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस पर नाराजगी जताई और नियमित सफाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि नालों की समय पर सफाई न होने के कारण यह स्थिति बनी। अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि बारिश से नालों का कूड़ा झील में पहुंचा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही झील से कूड़ा हटाया जाएगा।
लगातार बारिश से थमी जंगलों की आग
नैनीताल। नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश ने जंगलों की आग पर ब्रेक लगा दिया है। आग की बढ़ती घटनाओं से चिंतित वन विभाग को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। भीगे जंगलों के चलते फिलहाल आग लगने का खतरा कम हो गया है जिससे विभाग ने राहत की सांस ली है। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से फिलहाल जंगलों में आग लगने की समस्या कुछ दिनों के लिए टल गई है। अच्छी बारिश से जंगलों को सीधा फायदा मिलेगा और जलस्रोत भी रिचार्ज होंगे जिससे वन्यजीवों को गर्मी में भी जंगल में ही पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में पत्ते और पिरूल हटाने का अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos