सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Balcony collapses during wedding ceremony in Kaladhungi, injuring six people

Kaladhungi: विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरा, छह लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 07 Apr 2026 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन में एक विवाह समारोह के दौरान छज्जा अचानक टूटने से छह लोग घायल हो गए। 

Balcony collapses during wedding ceremony in Kaladhungi, injuring six people
कालाढुंगी में छत गिरने से घायल सबीना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन में विवाह समारोह के दौरान पड़ोस के मकान के छज्जे से गिरकर छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच अस्पताल रेफर किया गया है।

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब पौने नौ बजे हुई जब वार्ड नंबर तीन में एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। बरात आने से पहले जश्न के दौरान कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े थे। इसी दौरान छज्जा अचानक टूट गया। उस पर खड़े लोग नीचे गिर गए। घायलों में 35 वर्षीय रेशमा, 30 वर्षीय आसमा, 21 वर्षीय सकीना, 36 वर्षीय सबीना, चार वर्षीय लाईबा नूर और आदिल शामिल हैं। सभी घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों से एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सभासद मोहम्मद दानिश ने आरोप लगाया कि 108 कॉल करने के एक घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची जिसके बाद वह खुद प्राइवेट वाहनों से घायलों को हल्द्वानी ले गए।एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed