सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Body of a man found floating in Naini Lake

Uttarakhand: नैनीझील में उतराता मिला युवक का शव, नाव चालकों ने देखा; पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास

अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 11 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के मॉलरोड स्थित नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। नाव चालकों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है, लेकिन अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Body of a man found floating in Naini Lake
Dead Body - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल के मॉलरोड के समीप नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।



जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे नाव संचालन कर रहे चालकों ने झील में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed