{"_id":"6a29bcd742238856170495a7","slug":"host-school-dominated-the-basketball-competition-nainital-news-c-238-1-shld1023-126941-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बास्केटबाल प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता और अन्य अतिथियों ने किया।
प्रतियोगिता में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने तीनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाया। जनपद स्तर के लिए कुल छह टीमों का चयन किया गया है। इनमें अंडर-19 बालक-बालिका, अंडर-17 बालक-बालिका और अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग शामिल हैं। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने घोषणा की कि चयनित खिलाडि़यों के लिए दो महीने का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। मेहता ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यहां विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश, उप प्रधानाचार्य प्रवीन सती, डॉ. रेनू, अजय कुमार, कंचन रावत, विनोद कनारी, मनीष मौर्य आदि मौजूद रहे।