{"_id":"6a51da58c011d575550a7e87","slug":"boulders-falling-continuously-on-bhawali-almora-nh-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अल्मोड़ा हाईवे पर पत्थरों ने रोकी वाहनों की रफ्तार, इस एनएच पर लगातार गिर रहे बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अल्मोड़ा हाईवे पर पत्थरों ने रोकी वाहनों की रफ्तार, इस एनएच पर लगातार गिर रहे बोल्डर
Sat, 11 Jul 2026 11:23 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:23 AM IST
सार
बारिश के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और खैरना-रानीखेत राज्य राजमार्ग पर शुक्रवार पत्थर व मलबा गिरने से जाम लग गया। एनएच पर जेसीबी से पत्थर हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को भी बारिश के चलते पत्थर और मलबा गिरने से सड़क पर जाम लगा रहा। एनएच की ओर से पत्थरों को जेसीबी से हटाकर यातायात सुचारू किया। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे में भुजान और पातली के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर पत्थर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों को एक घंटे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
बेतालघाट स्टेट हाईवे में नौणा के पास भी पत्थरों के गिरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाडली की पहाड़ी से गिरे बोल्डर को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इधर धारी ब्लॉक के अमदौ में विद्यालय की सुरक्षा दीवार गिरने से विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने कहा कि बारिश से विद्यालय को खतरा पैदा हो गया है। भवाली में शुक्रवार की सुबह नैनीताल रोड पर एक पेड़ गिरने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं भवाली-नैनीबैंड-सैनिटोरियम बाईपास पर गिरे मलबे को लोनिवि ने हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की।
विज्ञापन