{"_id":"6a0459a039185543ea09eadd","slug":"cbse-intermediate-exam-results-declared-haldwani-students-show-excellent-performance-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSC 12th Board Result: इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, जानें नैनीताल जिले के किस स्कूल में कौन रहा टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSC 12th Board Result: इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, जानें नैनीताल जिले के किस स्कूल में कौन रहा टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 13 May 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद हल्द्वानी के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीबीएसई का इंटरमीडिएट रिसल्ट बुधवार को जारी हो गया। पिछले दिनों हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से इंटर के बच्चे भी अपने रिसल्ट का इंतजार कर रहे थे। आखिर अब उनके रिसल्ट भी जारी हो गया है।
Trending Videos
सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट जिले में शत प्रतिशत रहा। अधिकांश स्कूलों के बच्चों ने 95 से 98 फीसदी तक अंक प्राप्त किए। इनमें भी विद्यालय टॉप करने वालों में छात्रों के मुकावले छात्राएं पहले स्थान पर रहीं। ओरम द ग्लोबल स्कूल से गुराशासी सिंह चढ्डा ने 97.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर 96 के साथ अंशिका उप्रेती और 95.2 प्रतिशत के साथ जिज्ञासा भगत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएस से अरीना रघुवंश 98.8 प्रतिशत के साथ टॉप पर रहीं। दूसरे स्थान पर 97.2 के साथ जिज्ञासा भट्ट और 96.8 प्रतिशत के साथ निशिका पपनै तीसरे स्थान पर रहीं। सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 95 फीसदी अंकों के साथ नेहा डसीला ने पहला, 87 प्रतिशत के साथ प्रियांशी राव और प्रिंस सिंह वाफिला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्तयन में 93.2 प्रतिशत के साथ रुचि विष्ट पहले, 90 प्रतिशत के साथ आयु षि बोरा दूसरे, 89 प्रतिशत के साथ लक्षिता मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। जस गोविन की अनुष्का सक्सेना 92.6 फीसदी अंक के साथ पहले, कोमल रावत 90.4 के साथ दूसरे और 86.4 प्रतिशत के साथ रोशन रावत तीसरे स्थान पर रहे।
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंशिका गर्ग ने 95.2 फीसदी के साथ विद्यालय टॉप किया। दूसरे स्थान पर 94.8 प्रतिशत के साथ प्रेरणा जोशी और 93.6 प्रतिशत के साथ निकिता जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। टैगोर पव्लिक स्कूल से 97.6 प्रतिशत के साथ मानसी नगरकोटी टॉप पर रहीं। 98.4 के साथ हर्षिता भाकुनी दूसरे और 90.8 प्रतिशत के साथ अंजलि कुंवर तीसरे स्थान पर रहीं। जिम कॉर्वेट स्कूल के दक्ष जोशी 94 प्रतिशत के साथ पहले, अनिमा सिंघल 90 अंक के साथ दूसरे और दीक्षा विष्ट 86 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। केवीएम स्कूल की राधिका जोहरी 95.8 प्रतिशत के साथ पहले, माही कनवाल 95.4 के साथ दूसरे और भावेश पंत 95.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वीएलएम एकेडमी से अनन्या पांडे 98.2 प्रतिशत के साथ पहले, श्रेया अग्रवाल और सुमैया तिवारी 98 अंक के साथ दूसरे और विपाशा पौरियाल 97.6 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दून पब्लिक स्कूल से मोनिका जोशी 92.8 प्रतिशत के साथ पहले, मुकुल कुमार घिल्डियाल 87.4 के साथ दूसरे और 86 प्रतिशत के साथ वैष्णवी आर्या और रूमान अहमद तीसरे स्थान पर रहे। वहीं दून कॉन्वेंट में 92 प्रतिशत के साथ माही केसरवानी पहले, 91 प्रतिशत के साथ यश नवल दूसरे और 90 अंक के साथ निर्मल फुलोरा तीसरे स्थान पर रहे। हैरिटेज स्कूल की माही कुरिया 94 फीसदी के साथ टॉप पर रहीं। रागिनी खोलिया 92 प्रतिशत के साथ दूसरे और दिया देवपा 90 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। एपीएस स्कूल की सिया धामी 95 फीसदी के साथ पहले, रशनीत कौर 94.8 के साथ दूसरे और धैर्य पांडे 92.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सेंट पॉल स्कूल के गौरव वेलवाल ने 97 फीसदी के साथ स्कूल टॉप किया। हर्षित सती 93.4 के साथ दूसरे और उदिता रावत 93.2 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।