{"_id":"6a045d1baf29ee68760260e3","slug":"video-youth-congress-takes-out-torchlight-procession-to-protest-neet-paper-leak-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: नीट पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: नीट पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
गायत्री जोशी
Updated Wed, 13 May 2026 04:44 PM IST
Link Copied
हल्द्वानी में नीट पेपर लीक मामले में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध स्वरूप एसडीएम कोर्ट तक मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदेश महासचिव स्वाति स्वाति जोशी, भानु कबडवाल और अनस हुसैन ने कहा मध्यवर्गीय परिवार से जो बच्चे आते हैं उन्हें मेहनत करने में सालों साल लग जाते हैं। अंत में उनकी मेहनत का ये परिणाम होगा तो सरकार के लिए शर्मनाक है। वहां प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान, जिला सचिव मनदीप सिंह गुजराल, नदीम सैफी, उमेश जोशी, मेहुल शाह, राजा फर्स्वाण, राहुल रावत, भावेश कुरिया आदि थे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।