{"_id":"6a044ea9c76768c5f30154c7","slug":"video-dynasty-hotel-sealed-power-cut-after-sewer-treatment-plant-in-nainital-fails-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट फेल होने पर डायनेस्टी होटल सील, बिजली कनेक्शन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट फेल होने पर डायनेस्टी होटल सील, बिजली कनेक्शन काटा
गायत्री जोशी
Updated Wed, 13 May 2026 03:42 PM IST
Link Copied
नैनीताल के खुर्पाताल स्थित डायनेस्टी होटल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के मानकों पर खरा नहीं उतरने और बार-बार सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने होटल की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। कार्रवाई के तहत होटल का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी, तहसीलदार अक्षय भट्ट और अन्य विभागीय अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ होटल पहुंची। टीम ने पहले बिजली आपूर्ति बंद करवाई और बाद में होटल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान होटल प्रबंधन और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार होटल के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की जांच में गंभीर खामियां सामने आई थीं। बीते वर्ष लिए गए सैंपल फेल होने पर होटल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। प्रबंधन की ओर से प्लांट सुधारने का दावा किया गया, लेकिन दोबारा लिए गए सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद 28 अप्रैल को होटल का बंदी आदेश जारी कर दिया गया था। सोमवार को विभागीय टीम होटल पहुंची थी, लेकिन उस समय पर्यटकों के ठहरे होने के कारण होटल प्रबंधन ने एक दिन की मोहलत मांगी थी। मंगलवार को कार्रवाई पूरी करते हुए विभाग ने होटल की व्यवसायिक गतिविधियां पूरी तरह बंद करा दीं। क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने बताया कि करीब 50 कमरों वाले होटल को सील कर सभी व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि भवन में कुछ निजी फ्लैट भी हैं, जिनकी पानी आपूर्ति होटल परिसर से होकर होती है। ऐसे में मानवीय आधार पर कुछ समय के लिए जनरेटर चलाकर पानी पंप करने की अनुमति दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।