{"_id":"69eb4abe82113f2f8d0f9abf","slug":"daily-wage-worker-died-after-slipping-and-falling-while-trying-to-extinguish-a-fire-in-the-birla-chungi-area-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: आग बुझाने गए दैनिक कर्मी की फिसलकर गिरने से मौत, सभासदों व स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: आग बुझाने गए दैनिक कर्मी की फिसलकर गिरने से मौत, सभासदों व स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार
नैनीताल के बिड़ला चुंगी क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए वन विभाग के एक दैनिक कर्मी की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
अस्पताल ले जाते स्थानीय लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नैनीताल के बिड़ला चुंगी क्षेत्र में लगी आग को बुझाने के दौरान वन विभाग के एक दैनिक कर्मी की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में सभासदों व स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने वन विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बिड़ला चुंगी के पास जंगल में आग लगने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। आग बुझाने के दौरान बिड़ला निवासी आनंद राम अचानक फिसलकर गहरी ढलान में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसके पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था, जिससे गिरने पर उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही मूर्छित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मियों को बिना फायर सूट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ही आग बुझाने भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा इंतजाम होते, तो शायद आनंद की जान बच सकती थी।
लोगों ने मांग की कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X