फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Darkness from Haldwani to Ramnagar; power outages disrupt sleep.

Nainital News: हल्द्वानी से लेकर रामनगर तक अंधेरा, बिजली रोस्टिंग ने नींद उड़ाई

Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Darkness from Haldwani to Ramnagar; power outages disrupt sleep.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

रामनगर से हल्द्वानी तक का क्षेत्र मंगलवार देर रात अंधेरे में डूबा रहा। आधी रात विद्युत ग्रिड फेल होने से रोस्टिंग की गई जिससे जिले में सात लाख से अधिक की आबादी को डेढ़ घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
यूपीसीएल सूत्रों के अनुसार बिजली लोड बढ़ने पर लगातार दूसरे दिन रात को मुख्यालय स्तर से बिजली की रोस्टिंग की गई। इससे हल्द्वानी टाउन, ग्रामीण के साथ ही रामनगर डिविजन में रात 12 बजे से डेढ़ बजे तक विद्युतापूर्ति ठप रही। हल्द्वानी में 15 बिजलीघरों से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बॉक्स-
ऐसे होती है रोस्टिंग
यूपीसीएल मिली जानकारी के अनुसार बिजली उत्पादन कम होने पर उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) किस क्षेत्र में रोस्टिंग करनी होती है इसकी जानकारी लेता है। स्थिति सामान्य बनाने के लिए अधिक लोड वाले क्षेत्रों में रोस्टिंग की जाती है। जनरेशन प्लांट में उत्पादन कम होने के बाद प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र से मिले निर्देशों के क्रम में रोस्टिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स-
मुख्यालय के निर्देश पर रोस्टिंग की जाती है। लोड सामान्य होने के बाद देर रात तीन डिविजनों की बिजली बहाल कर दी गई थी।

-रवि कुमार राजौरा, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed