फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mentally unstable woman gives birth to a baby in Base Hospital restroom.

Nainital News: बेस अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Thu, 24 Sep 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 24 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mentally unstable woman gives birth to a baby in Base Hospital restroom.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

बेस अस्पताल के शौचालय में बुधवार की सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने से अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। नर्सों की मदद से उसे महिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. कांता किरण ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे बेस अस्पताल से महिला और उसके बच्चे को यहां लाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं लेकिन महिला न तो बात समझ रही और न समझा पा रही है
विज्ञापन


बच्चे का वजन करीब तीन किलो है। उसे एसएनसीयू में रखा गया है। नवजात की देखरेख अस्पताल की नर्सें ही कर रही हैं वही उसे दूध पिलाने की व्यवस्था भी करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी सीएमएस ने बताया कि चूंकि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है लिहाजा उसकी सुरक्षा जरूरी है। पुलिस को सूचना दी गई है और सुरक्षा की मांग की गई ताकि महिला अस्पताल से कहीं न जा सके और उसकी देखरेख हो सके। उन्होंने बताया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से किसी तरह का न तो जवाब दिया गया और न ही सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महिला कौन है और कहां की है इसकी भी जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed