{"_id":"6ab43129d11c6889cc0ffa57","slug":"the-weekend-is-approaching-and-the-police-system-will-once-again-be-put-to-the-test-haldwani-news-c-8-1-hld1057-838746-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आने वाला है वीकेंड, फिर परख की कसौटी पर होगी पुलिस व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आने वाला है वीकेंड, फिर परख की कसौटी पर होगी पुलिस व्यवस्था
Thu, 24 Sep 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक बार फिर वीकेंड सिर पर है और पुलिस की यातायात व्यवस्था फिर परख की कसौटी पर होगी। पर पिछले रिकॉर्ड को देखें तो इस कसौटी पर फेल होना तय सा लगता है। पिछले कई हफ्तों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है।
शनिवार-रविवार आते ही नैनीताल की तरफ उमड़ने वाली पर्यटकों की भीड़ से शहर की रफ्तार थम जाती है। आलम यह है कि पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान कई बार तो जारी ही नहीं होता और जब जारी होता है तो वह व्हाट्सएप ग्रुपों तक ही सीमित रह जाता है। सड़क पर तैनाती नदारद रहती है। नतीजा, कालाढूंगी रोड से लेकर बरेली रोड और नैनीताल रोड पर गाड़ियां घंटों रेंगती रहती हैं।
पिछले एक महीने का ट्रैक रिकॉर्ड तो और भी खराब है। भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के दिन शहर के अंदर ही जाम ने लोगों का दम घोंट दिया। नेता तो बैठक में पहुंच गए, पर जनता सड़क पर फंसी रही। उसके बाद गणेश विसर्जन के दौरान भी वही हाल रहा। विसर्जन का रूट तो तय था, पर डायवर्जन नहीं। इस बार भी अब तक पुलिस ने वीकेंड के लिए कोई रूट डायवर्जन प्लान जारी नहीं किया है। न कोई डायवर्जन प्वाइंट तय, न ही अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की सूचना। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर अभी से सिस्टम नहीं सुधरा तो शहर की सड़कें पार्किंग बन जाएंगी और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक।
विज्ञापन
-- वर्जन--
आगामी वीकेंड के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। डायवर्जन प्वाइंट, फोर्स की तैनाती व अन्य बातों का सर्वे कर यातायात डायवर्जन प्लान तैयार कर जल्द जारी कर दिया जाएगा। प्रमुख मार्गों पर पुलिस, ट्रैफिक कर्मी और सीपीयू कर्मियों की तैनाती रहेगी। -डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी ट्रैफिक, नैनीताल