फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute between university administration and student union over e-book purchase details

Nainital News: ई-बुक्स खरीद ब्योरे पर विवि प्रशासन व छात्रसंघ में रार

Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dispute between university administration and student union over e-book purchase details
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में करोड़ों के बजट और विकास कार्यों को लेकर छात्र महासंघ और विवि प्रशासन आमने-सामने है। छात्र महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबड्वाल और सचिव आयुष आर्या ने कुलपति प्रो. डीएस रावत व कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल को पत्र भेजकर बजट आवंटन में पारदर्शिता की कमी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि डीएसबी परिसर में स्मार्ट बोर्ड लगाने और बास्केटबॉल ग्राउंड निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए कई बार ज्ञापन सौंपे गए लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। छात्रसंघ ने डिजिटल शिक्षा के नाम पर ई-बुक्स की खरीद में हुए खर्च का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। चेतावनी दी कि सूची तुरंत उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे छात्रों को लामबंद कर उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि शासन से प्राप्त धनराशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे तौर पर छात्र कल्याण और विकास कार्यों में किया जा रहा है। बताया कि स्मार्ट बोर्ड और बास्केटबॉल ग्राउंड के निर्माण की मांग पर प्रशासनिक प्रक्रिया गतिमान है, इन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। ई-बुक्स की खरीद पर उठे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस मद में हुआ पूरा खर्च नियमानुसार है, इसका पूरा वित्तीय ब्योरा ऑडिटेड रिकॉर्ड में सुरक्षित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed