{"_id":"6a553e358059ae51840e536a","slug":"movement-of-heavy-and-goods-vehicles-on-ramgad-bridge-closed-till-july-20-nainital-news-c-8-1-hld1010-799633-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामगाड़ पुल पर भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामगाड़ पुल पर भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद
Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बारिश के चलते भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामगाड़ पुल की सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन भारी और मालवाहक वाहनों के आवागमन पर 20 जुलाई तक 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पुल की मरम्मत पूरी होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। यात्री वाहन, सेना, गैस, तेल तथा अन्य आवश्यक सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि प्रशासन के अनुसार 11 जुलाई को हुई भारी वर्षा के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया 109) के किलोमीटर 31 पर स्थित रामगढ़ पुल के बाएं एबटमेंट की डाउनस्ट्रीम विंग वॉल लगभग 12 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते पुल की उपयोगी चौड़ाई घटकर करीब 3.50 मीटर रह गई है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से पुल और एप्रोच मार्ग को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
डायवर्जन व्यवस्था
नैनीताल। अल्मोड़ा - रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहन क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली होकर हल्द्वानी जाएंगे। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले भारी वाहन खुटानी होकर जाएंगे जबकि अन्य मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं रानीखेत जाने वाले भारी वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब–खैरना मार्ग से गुजरेंगे। नैनीताल और ज्योलीकोट से अल्मोड़ा व रानीखेत जाने वाले सभी भारी और मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग से संचालित किए जाएंगे।