फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uncontrolled car wreaks havoc, hits three scooters, people narrowly escape

Nainital News: बेकाबू कार का कहर, तीन स्कूटी को टक्कर मारी, बाल-बाल बचे लोग

Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car wreaks havoc, hits three scooters, people narrowly escape
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार चालक ने नशे की हालत में कहर बरपाते हुए एक के बाद एक तीन स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। आखिर में कार बेकाबू होकर नाले में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल रोड पर जजी के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ऑल्टो कार चालक ने एक-एक कर तीन स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार नाले में जा घुसी। इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में स्कूटी सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने चालक को बैठा लिया है। पुलिस ने चालक का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। एसएसआई रोहताश सागर ने बताया कि हादसे में किसी के चोटिल होने का पता नहीं चला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चालक ओखलकांडा ब्लॉक के खनस्यूं का रहने वाला है। ठंडी सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक सवार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीरों के साथ ही बाइक सवार गिरकर घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका था। इससे पहले 28 जून की रात भी तेज रफ्तार कार चालक ने कालाढूंगी रोड पर स्टेडियम मार्ग के पास दंपत्ती समेत चार लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गया था। बाद में कार बिजली के पोल से टकराने केे बाद क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed