फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shopkeepers encroached upon the bridge of Garjiya Temple.

Nainital News: गर्जिया मंदिर के पुल पर दुकानदारों ने किया अतिक्रमण

Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers encroached upon the bridge of Garjiya Temple.
रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर परिसर से हटाई गई दुकानों का सामान अब मंदिर के मुख्य पुल पर पहुंच गया है। दुकानदारों ने पुल पर प्लाई, लकड़ी, तिरपाल, बक्से और टूटी कुर्सियां आदि सामान रख दिया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। पुल पर जगह कम होने से लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिनों कोसी नदी का जलस्तर कई गुना बढ़ गया था। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मंदिर के पास लगने वाली दुकानों को खाली करा दिया था। इसके बाद लोगों ने अपनी दुकान के सामान को पुल पर रख दिया था। यहां सामान रखे जाने के कारण पैदल चलने तक की पर्याप्त जगह नहीं बची है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर रखा सामान तत्काल हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है ताकि मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। गर्जिया मंदिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने बताया कि मंदिर समिति ने वन विभाग, लोनिवि और प्रशासन को पत्र भेजकर पुल से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



मंदिर समिति अपने आप में सक्षम है। पुल से अतिक्रमण हटाना मंदिर समिति की जिम्मेदारी है।
- गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed