फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   GIC students will take admission in the new building from the new session

Nainital News: नए सत्र से नए भवन में प्रवेश लेंगे जीआईसी के विद्यार्थी

Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
GIC students will take admission in the new building from the new session
नैनीताल। मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी के विद्यार्थी वर्ष 2027-28 के नए सत्र से जीजीआईसी में बन रहे नए भवन में प्रवेश लेंगे। आगामी वर्ष से पीएमश्री जीजीआईसी एवं जीआईसी एक ही परिसर में संचालित होंगे। 6.5 करोड़ रुपये की लागत से जीजीआईसी में कार्य की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

आजादी के दौर से शहर में संचालित जीआईसी वर्ष 2018 में बलियानाला में आई आपदा के बाद ध्वस्त हो गया था। तब से ऊपर स्थित इंटरमीडिएट भवन में सभी कक्षाएं संचालित हो रही हैं। विभिन्न अड़चनों के बाद जीजीआईसी परिसर में भवन बनाया जाना तय हुआ। विभागीय औपचारिकताओं एवं निविदा के बाद बीते कुछ समय पूर्व विद्यालय भवन के निर्माण की शुरुआत हुई। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद पाठक ने बताया कि बुनियाद आदि डालकर लगभग 15 फीसदी कार्य हो गया है। मार्च 2027 तक भवन निर्माण के लक्ष्य के तहत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed