फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drains blocked and water flowing on the road in haldwani after rain

UK: आसमानी आफत...नालियां बंद और सड़क पर बह रहा पानी, चंद मिनटों की बारिश ने ड्रेनेज सिस्टम की खोली पोल

Wed, 08 Jul 2026 11:17 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 08 Jul 2026 11:17 AM IST
सार

हल्द्वानी में भारी बारिश और सफाई न होने से नालियां बंद हो गईं, जिससे सड़कों पर पानी भर गया तथा गलियों में कीचड़ और फिसलन हो गई। कई मोहल्लों में यही हालात रहे।

विज्ञापन
Drains blocked and water flowing on the road in haldwani after rain
जज फार्म में बारिश के बाद जलमग्न सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में एक ओर आसमान से बरस रहे मेघ परेशानी बढ़ा रहे थे दूसरी तरफ शहर में सफाई नहीं होने से बंद पड़ी नालियों ने दुश्वारियों में इजाफा किया। सड़कें लबालब और गलियों में कीचड़ जमा होने से फिसलन शहर के कई मोहल्लों का यही हाल रहा।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद गली-मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। चंद मिनटों की बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। मानसून पूर्व सफाई नहीं होने से नालियों में कचरा सड़कों पर बहने लगा। जिनर वार्डाें में पेयजल और सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है वहां हालात अधिक खराब दिखे। डहरिया आईटीआई से वार्ड-52 जज फार्म को जोड़ने वाले लिंक मार्ग समेत मुखानी बसंत विहार, टीपीनगर क्षेत्र, गांधी स्कूल के समीप सड़क पर पानी भरने से राहगीर और वाहन चालक परेशान दिखे।

विज्ञापन

 

हालात जानने सड़क पर उतरे मेयर
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बारिश के बीच शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तिकोनिया, नैनीताल रोड, कैनाल रोड, वार्ड-29 और 30 में नालों का निरीक्षण किया। सफाई निरीक्षकों को नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी गूल में अतिक्रमण से परेशानी
गोरापड़ाव क्षेत्र के 53 परिवाराें और कारोबारियों को सिंचाई गूल के बंद होने के कारण जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम हरिपु तुलाराम के वार्ड संख्या में 18, डिबेर संस्थान में 20 परिवार और 15 दुकानदार जलभराव का सामना कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी देवकी कार्की ने बताया कि क्षेत्र का बरसाती पानी पिछले 45 वर्षों से 58 नंबर की सरकारी सिचाई गूल से होते हुए जंगल में चला जाता था। एक व्यक्ति के अतिक्रमण करने से गूल बंद हो गई है। शिकायत के बाद डीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, अब तक इस पर अमल नहीं हुआ है।

शहर के 16 नालों की सफाई का ठेका दिया गया है, इसके अतिरिक्त नालियों की सफाई के लिए नाला गैंग भी काम कर रहा है। नाले चोक होने पर तत्काल टीम को मौके पर भेज पानी की निकासी कराई जा रही है।
-परितोष वर्मा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed