{"_id":"6a4d57b11f6c6df73503e0f8","slug":"if-there-is-any-suspicious-activity-in-the-nainital-cantt-area-an-alarm-will-be-sounded-nainital-news-c-238-1-ntl1001-127932-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल कैंट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि हुई तो बजेगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल कैंट क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि हुई तो बजेगा अलार्म
Wed, 08 Jul 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। वर्ष 1878 में स्थापित शहर के छावनी परिषद को पूर्ण सीसीटीवी कवर्ड कैंट होने का गौरव प्राप्त है। त्रिनेत्र अभियान के तहत इन्हें स्थापित किया गया। अब कैंट बोर्ड की ओर से कैमरों को एआई अपग्रेड किया जाना है जिसकी शुरुआत की जा चुकी है। इसके बाद छावनी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि हुई तो अपग्रेड कैमरों के माध्यम से अलार्म बजने लगेगा। यही नहीं रात्रि में भी सभी कैमरे एक्टिव मोड पर रहेंगे और अंधेरे में भी विभिन्न गतिविधियों को कैद करेंगे। इस पहल के बाद कैंट देश का पहला सुरक्षित छावनी क्षेत्र भी हो सकता है लेकिन परिषद के आवेदन पर केंद्रीय मोहर के बाद ही इसकी पुष्टि होगी।
नैनीताल का छावनी क्षेत्र बड़े भू-भाग में है। यहां तल्लीताल रिक्शा स्टैंड से प्राणी उद्यान के नीचे का क्षेत्र, नैनीताल भवाली मार्ग में डांठ से लेकर पाइंस से आगे पिगरी तक का सड़क से नीचे और ऊपर का इलाका छावनी की परिधि में आता है। आर्मी क्षेत्र 620.12120 एकड़ का है जिसमें से 5.4729 एकड़ में छावनी सिविल क्षेत्र है। इसी कारण त्रिनेत्र अभियान के तहत क्षेत्र को सीसीटीवी समेत एलईडी लाइट्स, फ्लड लाइट्स आदि से सुरक्षित किया गया है। नवनियुक्त सीईओ की ओर से सीसीटीवी के अपग्रेड किया जाना है। इसके बाद संदिग्ध गतिविधि पर कैमरों के माध्यम से अलार्म बजने लगेगा। संदिग्ध गतिविधि होते ही यह मोबाइल फोन पर अलर्ट भेज देगा। रात्रि के दौरान भी उन्नत नाइट विजन के साथ अपग्रेडेड कैमरों से रिकॉर्डिंग होगी। संबंधित कई अन्य सुधार भी शीघ्र किए जाने हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से छावनी का अधिकांश क्षेत्र सीसीटीवी कैमरों की नजर में हैं। इन्हीं कैमरों को नाइट विजन के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर अलार्मिंग अलर्ट के उद्देश्य से अपग्रेड किए जाने की कवायद गतिमान है-तनु जाट, सीईओ, छावनी परिषद...