Uttarakhand: खौफनाक मंजर...रेत के ढेर में मिला डंपर हेल्पर का शव, सिर देख उड़े होश
चौफुला-कठघरिया मार्ग पर रविवार को रेत के ढेर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। काम में लगे मजदूरों ने जैसे ही रेत हटाई तो उसमें से सिर और हाथ दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के चौफुला-कठघरिया मार्ग पर रविवार को रेत के ढेर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। काम में लगे मजदूरों ने जैसे ही रेत हटाई तो उसमें से सिर और हाथ दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शव को निकाला गया तो उसकी पहचान डंपर के हेल्पर जयपुर बीसा लालकुआं निवासी पवन सिंह (30) पुत्र मदन सिंह के रूप में हुई है।
कठघरिया मार्ग पर इन दिनों सड़क और नाले का निर्माण चल रहा है। रविवार को गोरापड़ाव के क्रशर से रेत मंगाई थी जिसे निर्माण स्थल पर ही उतार दिया गया था। दोपहर बाद निर्माण के लिए जब मजदूरों ने रेत उठाना शुरू किया तो मौके पर सिर और हाथ दिखाई दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त डंपर के हेल्पर जयपुर बीसा लालकुआं निवासी पवन सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार पवन रविवार सुबह अपनी ताई के घर से काम पर निकला था। सूत्रों के अनुसार रविवार को वह चालक के साथ डंपर लेकर गोरापड़ाव स्थित क्रशर पहुंचा। चालक मुख्य गेट पर खाना खाने के लिए रुका तो पवन गाड़ी लेकर भीतर चला गया।
लोडिंग से पहले पवन डंपर में रेता निकलने वाली जगह पर जब कट्टे लगा रहा था तो जेसीबी मशीन से ऊपर से रेत डाल दी गई जिसमें वह दब गया। काफी देर तक पवन के आसपास नहीं मिलने पर चालक डंपर लेकर कठघरिया रोड पहुंचा और वाहन खाली कर दिया। यहां रेता हटाने के दौरान मजदूरों को उसमें शव मिला। देर शाम पवन की ताई ने उसकी शिनाख्त की।
डंपर स्वामी और क्रशर मालिक से पूछताछ की जाएगी। ट्रक में रेत भरने वाले जेसीबी चालक को बुलाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी