फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   I watch the ball, not the bowler...

Nainital News: मैं गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं...

Mon, 27 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
I watch the ball, not the bowler...
हल्द्वानी। शहर के युवा बल्लेबाज और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान लक्ष्य राय चंदानी ने हाल ही में संपन्न श्रीलंका दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि श्रीलंका की पिचों और मौसम की परिस्थितियां भारत से काफी भिन्न थीं और उनके अनुरूप ढलना एक चुनौती थी लेकिन उनका लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाकर टीम को जीत दिलाना था। श्रीलंका दौर में चुनौती पेश करने वाले गेंदबाज के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह गेंद को देखते हैं गेंदबाज को नहीं।
विज्ञापन

--
यादगार प्रदर्शन
श्रीलंका दौरे में लक्ष्य ने टेस्ट और वनडे में बेहतरीन पारियां खेलीं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 207 रन की मैराथन पारी खेलने के बाद दूसरे टेस्ट में निर्णायक शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई। उन्होंने तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला में दो अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

--

राज्य में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और अब खेल सुविधाओं में भी काफी सुधार हुआ है। जीवन में चुनौतियां जरूर आती हैं लेकिन सफलता के लिए अपने खेल के प्रति ईमानदार रहना, संघर्ष से न घबराना और कड़ी मेहनत व समर्पण बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। - लक्ष्य राय चंदानी, उपकप्तान, भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीसीसीआई से मिल चुका है प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड


युवा क्रिकेटर लक्ष्य को 2023-24 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई का प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने इस साल रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करते हुए चार मैचों में तीन अर्धशतक लगाए। वह विजय मर्चेंट ट्रॉफी के पांच मैचों में 138.83 की औसत से कुल 833 रन बनाकर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने।



------

फोटो-
केक काटकर मनाया जश्न

हल्द्वानी। लक्ष्य राय चंदानी का रविवार को उनके पुराने खेल मैदान जीएनजी एरिना में स्वागत किया गया। जीएनजी प्रबंधक और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के इस स्वागत समारोह में केक काटकर जश्न भी मनाया गया। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा, सदस्य राहुल पवार, लक्ष्य की मां लक्ष्मी, पिता राजेश रायचंदानी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, अमित कांडपाल, लीला कांडपाल आदि थे।।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed