{"_id":"6a6658adb60f8a26150e4a54","slug":"those-who-returned-wrapped-in-the-tricolour-still-beat-within-our-hearts-haldwani-news-c-337-1-hld1039-134952-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जो लौटे तिरंगे में लिपटकर, वे आज भी दिलों में धड़कते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जो लौटे तिरंगे में लिपटकर, वे आज भी दिलों में धड़कते हैं
Mon, 27 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल के अमर शहीदों को कारगिल विजय दिवस पर हल्द्वानी ने श्रद्धापूर्वक याद किया। शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया और बच्चों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह को भावपूर्ण बना दिया।
कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ पर वीर शहीदों को याद किया गया। नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
रविवार को शौर्य दिवस समारोह की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी समेत जनप्रतिनिधियों, वीर सैनिकों और उनके परिजनों ने शहीदों पर पुष्पचक्र चढ़ाए। इस मौके पर वीरनारी जयंती देवी, उमा देवी, अनीता कुमार, नायक कैलाश चंद्र, सिपाही कृष्ण बहादुर राणा, नायक सूबेदार गंगा सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दायित्वधारी सुरेश भट्ट, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रमेश सिंह, रिटायर्ड कर्नल बीएस रौतेला, हीरा सिंह, जगदीश राठौर, नारायण दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।
बॉक्स-
निबंध में निशा और पवन ने बाजी मारी
विजय दिवस के मौके पर एमबीपीजी काॅलेज सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं की निबंध प्रतियोगिता में निशा, नीमा तिवारी और आरती कुंवर तथा बालकों में पवन भट्ट, कंचन और वीर गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला बालक वर्ग में पवन भट्ट, साक्ष्य तिवारी, हिमांशु कनौजिया व बालिकाओं में परी, साहू और दिव्या कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
--
कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीरता को किया नमन
हल्द्वानी। जनक्रांति संघ के संयोजन में डीके पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीदाें को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए वीर जवानों को नमन किया। वहां प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद, रोहित दिवाकर, नीरज जोशी, संदीप कुमार आदि थे। संवाद
--
कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों ने शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में कैंडल जलाकर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां योगेंद्र कुमार साहू, नंद किशोर आर्या, लोकेश कुमार साहू, बलराम हालदार, पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन आदि थे।
फोटो कैप्शन-बबली भाई शेयर करेंगे।
--
भारत माता के लगे जयकारे
लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को पूर्व सैनिक संगठन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कैप्टन हीरा सिंह ने कारगिल युद्ध की वीरता, शौर्य और बलिदान की गाथा सुनाई। इस दौरान इलाका भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कमलेश चंदोला, भरत नेगी, नंदन राणा, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद