फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ...So, transfers will take place again to fill faculty positions in new medical colleges.

Nainital News: ...तो नए मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी भरने को फिर होंगे तबादले

Mon, 27 Jul 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
...So, transfers will take place again to fill faculty positions in new medical colleges.
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी दूर करने के लिए एक बार फिर तबादलों की तैयारी शुरू हो गई है। 25 दिन पहले 16 फैकल्टी सदस्यों के तबादले किए जा चुके हैं। अब पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विभागों में खाली पद भरने के लिए स्थापित मेडिकल कॉलेजों से डॉक्टरों के स्थानांतरण की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, नए मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई और अस्पताल सेवाओं को सुचारु बनाने के लिए विभिन्न विभागों से फैकल्टी भेजी जाएगी। ऐसे में हल्द्वानी समेत अन्य पुराने मेडिकल कॉलेजों में भी कुछ विभागों में फैकल्टी की कमी हो सकती है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय जल्द नई तबादला सूची जारी कर सकता है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा अजय आर्या ने बताया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को सुचारु रूप से संचालित करना प्राथमिकता है। हाल ही में तबादले किए गए हैं लेकिन अभी और जरूरत है। जल्द ही विभिन्न मेडिकल काॅलेज के विभिन्न विभागों से डॉक्टरों के तबादले किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

एक विभाग में कितनी होती है फैकल्टी
एमबीबीएस के 100 सीट वाले मेडिकल कॉलेज में अधिकतर क्लीनिकल विभागों में सामान्यत: एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, दो से तीन असिस्टेंट प्रोफेसर तथा तीन से चार सीनियर रेजिडेंट तैनात रहते हैं। वहीं प्री और पैरा क्लीनिकल विभागों में भी प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ ट्यूटर या डिमॉन्स्ट्रेटर की व्यवस्था होती है। किसी भी पद के खाली होने का असर पढ़ाई के साथ अस्पताल की सेवाओं पर भी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed