फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Faith outweighs the impact of inflation.

Nainital News: महंगाई पर भारी पड़ रही आस्था

Mon, 27 Jul 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Faith outweighs the impact of inflation.
हल्द्वानी। सावन के महीने में सदर बाजार पूजन सामग्री से सज गया है। इन दिनों मंदिर से लेकर बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बीच पूजन सामग्री में महंगाई के बावजूद लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री के रेट में पिछले वर्ष की तुलना में 10 से 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सावन के महीने में लोग घरों में रुद्राभिषेक, शिवार्चन आदि अनुष्ठान कराते हैं, ऐसे में शिव पूजन से जुड़ी सामग्री की मांग बढ़ जाती है। छोटू मूर्ति कला केंद्र के शुभम कश्यप बताते हैं कि इस बार पूजन सामग्री में मृल्यों में इजाफा हुआ है। ट्रांसपोर्ट, पैकिंग और मंडी से माल महंगा होने के कारण 10 से 15 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने पड़े हैं। किराना दुकानदार श्याम गुप्ता बताते हैं कि इस बार पूजन सामग्री पिछले वर्ष की तुलना में महंगी है। खरीदारी करने पहुंचीं श्वेता गुप्ता का कहना है कि महंगाई के चलते भोले की पूजा में कमी नहीं कर सकते हैं। पिछली बार तक 500 रुपये में आने वाला सामग्री पर इस बार 500 रुपये खर्च करने पड़े हैं।
विज्ञापन



पूजन सामग्री जुलाई 2025 जुलाई 2026
साठी के चावल एक किलो 80 90
शिवार्चन पैकेट बड़ा 250 300
शिवार्चन पैकेट छोटा 160 200
तिलराज तेल 1 लीटर 350 450
तिल मंगला तेल 1लीटर 120 170
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed