फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Elderly interstate criminal arrested for robbing a retired BDO of his ring

Nainital News: रिटायर्ड बीडीओ से अंगूठी लूटने वाला बुजुर्ग अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 13 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Elderly interstate criminal arrested for robbing a retired BDO of his ring
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड बीडीओ को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूटने वाले अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 60 साल का यह शातिर भोला-भाला बनकर लोगों को झांसे में लेकर वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन


एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आठ अगस्त की सुबह दूध लेने गए कुसुमखेड़ा भूमिया विहार निवासी महेंद्र चंद्र तिवारी को एक बुजुर्ग ने बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद वह महेंद्र से सात ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर भाग गया। महेंद्र की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। कोतवाल सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 11 अगस्त को आरोपी विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला गौजानी रामनगर को मुखानी कोतवाली क्षेत्र में ही बिना नंबर की स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ठगी गई एक लाख कीमत की अंगूठी बरामद कर ली। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



-

शातिर विनोद अधिक उम्र का उठाता है फायदा

अंतरराज्यीय बदमाश विनोद बेहद शातिर है। वर्ष 2016 से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसके खिलाफ लूट, धोखाधड़ी, झपटमारी के पांच मामले दर्ज हैं। सबसे पहले ऊधमसिंहनगर जिले के पंतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। कुसुमखेड़ा की तरह ही उसने इसी साल बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया था। मुखानी कोतवाली में उसके खिलाफ वर्ष 2021 में भी प्राथमिकी दर्ज है। बिजनौर यूपी, थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून में भी मामले दर्ज हैं। आरोपी का अन्य जनपदों और राज्यों से भी ब्योरा मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed