{"_id":"6a7cc3a39dda8ae1f10db1f6","slug":"locks-of-a-lawyers-office-broken-300-meters-away-from-the-police-outpost-nainital-news-c-337-1-hld1039-135638-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर अधिवक्ता के ऑफिस के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर अधिवक्ता के ऑफिस के ताले तोड़े
Thu, 13 Aug 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टीपीनगर पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर हुई चोरी का ठीक से खुलासा भी नहीं हुआ था कि भोटियापड़ाव चौकी से कुछ दूरी पर चोरों ने अधिवक्ता के कार्यालय के ताले तोड़ सामान पार कर लिया। चोर यहां से एसी की कॉपर वायर और बिजली की वायरिंग चुरा ले गए।
अधिवक्ता भावेश चंद्र भट्ट ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उनका पथरी का उपचार चल रहा है जिस कारण तीन अगस्त से वह दुर्गा सिटी सेंटर में तीसरी मंजिल पर स्थित अपने ऑफिस नहीं जा पा रहे थे। बुधवार को सफाई कर्मचारी ऑफिस गया तो देखा कि वहां शटर के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो चोरों ने बिजली का मीटर उखाड़ दिया था। चोर एलईडी टीवी भी साफ करने वाले थे लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि चोर एसी की कॉपर वायर और केबल चोरी कर ले गए हैं। एलईडी बल्ब तोड़ने के साथ ही वायरिंग भी क्षतिग्रस्त मिली। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर मिलने पर घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए गए हैं।
-
चोरी का माल बरामद करने में जुटी पुलिस, आरोपियों में दो नाबालिग
टीपीनगर चौकी क्षेत्र में विजय पाठक के वार्ड-56 मानपुर पश्चिम स्थित बंद पड़े घर से आठ लाख का सामान चोरी होने के मामले का पता चलने के बाद से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस के लिए राहत की बात यह रही कि दो चोरों को पाठक के पड़ोसियों ने पकड़ लिया और उन्हें लेकर चौकी गए। मामले में पुलिस चोरी किया माल बरामद करने में जुट गई है। पुलिस ने कबाड़ी समेत चार लोगों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों के अनुसा पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन
चौकी, थाना और कोतवाली प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के लिए कहा है। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - मनोज कत्याल एसपी सिटी