फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth arrested for smuggling smack from Shakti Farm

Nainital News: शक्तिफार्म से स्मैक तस्करी कर ला रहा युवक गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 13 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for smuggling smack from Shakti Farm
हल्द्वानी। ऊधमसिंह के शक्तिफार्म से स्मैक तस्करी कर ला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैस गोदाम तिराहे के पास मंगलवार को पुलिस ने उसे बाइक समेत रंगेहाथ दबोचा। उसके पास से 100.52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी ने बताया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाहत में उसने स्मैक बेचने की योजना बनाई।
विज्ञापन

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस टीम मंगलवार को आनंदपुर गैस गोदाम तिराहे पर रेट्रो साइलेंसर, बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्हें एक बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आया। रोकने पर वह भागने लगा। इस पर पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्रम आर्या निवासी आनंदपुर कोतवाली मुखानी बताया। न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



पंचू से लाया था स्मैक
स्मैक तस्करी के मामलों में पहले भी यूपी के बरेली, बहेड़ी, रामपुर के साथ ही यूएसनगर के विभिन्न क्षेत्रों के तस्करों के नाम प्रकाश में आते रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती। विक्रम ने बताया कि वह शक्तिफार्म से पंचू नाम के युवक से स्मैक लाया। उसने पंचू का मोबाइल नंबर पुलिस को उपलब्ध कराया। शक्तिफार्म से आते समय वह दोस्तों के साथ स्मैक पीने के लिए भी रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मैक तस्करी में पकडे़ गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना और कोतवाली प्रभारियों को नशा तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed