{"_id":"69bc530bdc4a2dd96b0e14d7","slug":"electricity-restored-after-four-days-relief-from-low-voltage-in-devidhura-incomplete-nainital-news-c-238-1-ntl1003-123839-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चार दिन बाद बिजली बहाल, देवीधूरा में लो वोल्टेज से राहत अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चार दिन बाद बिजली बहाल, देवीधूरा में लो वोल्टेज से राहत अधूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चार दिन तक अंधेरे में रहने के बाद बल्दियाखान और पटवाडांगर क्षेत्र के ग्रामीणों को बृहस्पतिवार को आंशिक राहत मिली है। इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। हालांकि देवीधूरा समेत आसपास के कई गांवों में अब भी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। रविवार को मौसम खराब होने के बाद क्षेत्र में बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके बाद से लोग बिजली संकट झेल रहे थे।
अंधड़ के कारण बल्दियाखान, देवीधूरा, पापड़ी, बोहरागांव, पटवाडांगर और जमीरा समेत कई गांव अंधेरे में डूब गए थे। बिजली गुल होने से देवीधूरा-कूण पंपिंग योजना भी ठप हो गई थी जिससे पेयजल संकट गहरा गया था। ऊर्जा निगम की टीम ने मरम्मत कार्य पूरा करते हुए बल्दियाखान और पटवाडांगर में बिजली आपूर्ति बहाल की। स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण न तो घरेलू उपकरण सही से चल पा रहे हैं और न ही पानी की आपूर्ति सुचारु हो पा रही है। उन्होंने वोल्टेज की समस्या को दूर करने की मांग की है।
ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे के अनुसार, क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे को तेजी से ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहां आपूर्ति बहाल हो चुकी है, वहां वोल्टेज की समस्या को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आंशिक बहाली से समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
Trending Videos