सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firoz of Rampur, who robbed mangalsutras from three women, arrested, accomplice absconding

Haldwani News: तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाला रामपुर का फिरोज गिरफ्तार, साथी फरार

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 12 Feb 2026 10:23 AM IST
विज्ञापन
सार

हल्द्वानी और रामनगर में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन वारदातों में शामिल रामपुर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Firoz of Rampur, who robbed mangalsutras from three women, arrested, accomplice absconding
चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 हल्द्वानी और रामनगर में तीन महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने की घटनाओं को अंजाम देने वाले रामपुर के शातिर बदमाश फिरोज गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका साथी जंगल की ओर भाग गया।

Trending Videos


आरोपी ने बताया कि वह फिर से घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहा था। पकड़े गए बदमाश के पूर्व में हुए पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली भी लगी है। उसके कब्जे से लूटे गए दो मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ.मंजुनाथ टीसी ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने आठ दिन के भीतर महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए थे। उनकी धरपकड़ के लिए सीओ सिटी अमित कुमार सैनी और मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।


पुलिस को बदमाशों के बाइक पर सवार होकर कालाढूंगी की ओर से शहर आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया और मंगलसूत्र लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले फिरोज गांधी निवासी पदमपुर गांव मिलक खाना स्वार रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी कूदकर भाखड़ा के जंगल में भाग गया। पूछताछ में फिरोज ने बताया कि वह और उसका साथी मुखानी थाना क्षेत्र के साथ ही रामनगर के पीरुमद्वारा क्षेत्र में महिलाओं का मंगलसूत्र झपटकर भाग गए थे।खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ सिटी अमित कुमार सैनी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed