{"_id":"698d597f8da70a62780858bc","slug":"patients-with-other-diseases-found-in-de-addiction-center-license-to-be-cancelled-in-haldwani-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uk: औचक निरीक्षण में नशा मुक्ति केंद्र की खुली पोल, आयुक्त ने लाइसेंस निरस्तीकरण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uk: औचक निरीक्षण में नशा मुक्ति केंद्र की खुली पोल, आयुक्त ने लाइसेंस निरस्तीकरण के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:11 AM IST
विज्ञापन
सार
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के औचक निरीक्षण में हीरानगर स्थित निर्वाण नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र में कई खामियां पकड़ में आईं।
हल्द्वानी हीरानगर स्थित निर्वाझा पशा मुक्ति केन्द्र में छापा मारते कमिश्नर दीपक रावत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार को हीरानगर स्थित निर्वाण नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो वहां एक के बाद एक कई खामियां पकड़ में आईं। नशे के अलावा दूसरी बीमारियों के मरीजों को केंद्र में रखने को घोर अपराध करार दिया। आयुक्त ने बिना अनुमति केंद्र में महिला मरीजों को रखे जाने को भी गंभीरता से लिया और सीएमओ को केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।
Trending Videos
बजट मिलने के बाद भी मरीजों से लिया जा रहा था शुल्क... निरीक्षण के दौरान आयुक्त के समक्ष केंद्र संचालकों की ओर से मरीजों से इलाज के नाम पर धनराशि लेने का मामला भी सामने आया। आयुक्त ने कहा कि सरकार मुक्ति केंद्र के संचालन के लिए बजट जारी करती है। इसके बाद भी मरीजों से धनराशि लेना गंभीर मामला है। आयुक्त के मांगने पर केंद्र के संचालक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त ने संचालकों को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी आदि मौजूद रहे।

कमेंट
कमेंट X