सब्सक्राइब करें

UP: मनीष ने की इस शख्स को अंतिम कॉल, पत्नी ने भी इनसे की थी आखिरी बार बात; चार हत्या और सुसाइड में नया खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Feb 2026 09:41 AM IST
सार

यूपी के मथुरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। किसान मनीष ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने से पहले पुजारी को अंतिम कॉल किया था। जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने नहीं आई।

विज्ञापन
Mathura murder and suicide Manish made last call to priest no evidence of any dispute between husband and wife
Mathura murder and suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के खप्परपुर कांड में पत्नी और बच्चों की हत्या करके अपनी जान देने वाले किसान मनीष ने अंतिम बार हवेली वाले मंदिर के पुजारी से बात की थी। इसके पहले इसी मोबाइल से सीमा ने अपनी मां से बातचीत करके मंगलवार को आने की बात कही थी। पुलिस मंदिर के पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


पुलिस ने वारदात के पीछे कारण जानने के लिए मनीष के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। इसमें अंतिम कॉल हवेली वाले मंदिर के पुजारी से की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले सादाबाद में सीमा की मां से बात हुई थी। 

 
Trending Videos
Mathura murder and suicide Manish made last call to priest no evidence of any dispute between husband and wife
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर मनीष ने पुजारी से क्या बातचीत की थी। इसी के चलते पुजारी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुजारी से पूछताछ की जा रही है। अंतिम कॉल उसी को की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura murder and suicide Manish made last call to priest no evidence of any dispute between husband and wife
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष के पत्नी के साथ रिश्तों की भी जांच
वहीं, पुलिस मनीष के पत्नी के साथ रिश्तों की जांच भी कर रही है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है कि मनीष का पत्नी से कोई विवाद चल रहा हो। ऐसे में पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने नहीं आया है।

 
Mathura murder and suicide Manish made last call to priest no evidence of any dispute between husband and wife
घटना के बाद मौके पर छतों पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर प्रांगण में पुड़िया बांटते थे मनीष
मनीष के परिजन ने बताया कि मनीष मंगलवार और शनिवार को मंदिर में लगने वाली गद्दी पर लोगों को विभिन्न समस्याओं के लिए पुड़िया बांटते थे। निसंतान दंपती भी मंदिर में मन्नत मांगने आते हैं। 

 
विज्ञापन
Mathura murder and suicide Manish made last call to priest no evidence of any dispute between husband and wife
घटना के बाद छतों पर खड़ी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा वह शराब छोड़ने के बाद अपना अधिकांश समय मंदिर परिसर में ही गुजारते थे। बच्चों से पूछो तो वही बताते थे कि पापा मंदिर गए हैं। परिजन का मानना है कि मनीष ने पहले की तरह लोगों से मिलना जुलना भी सीमित कर दिया था।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed