सब्सक्राइब करें

यूपी में चार हत्या और सुसाइड: मनीष के कमरे में फैला तंत्र-मंत्र का जाल, मन्नत की पोटलियों के साथ मिला ये सामान

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Feb 2026 08:30 AM IST
सार

मथुरा में चार हत्या और सुसाइड में खुलासा हुआ है। मनीष हवेली वाले मंदिर के पुजारी के साथ तंत्र-मंत्र करते थे। कमरे में बड़ी मात्रा में सामान मिला है। पोटलियां भी मिलीं हैं। मनीष ने कामकाज भी छोड़ ही दिया था। खेतों पर जाना भी बंद कर दिया था।

विज्ञापन
Mathura Murder and Suicide Manish used to do tantra-mantra with temple priest
Mathura Murder and Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मथुरा के खप्परपुर गांव में चार हत्या और सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लोगों में एक ही चर्चा थी कि मनीष तंत्र-मंत्र के फेर में पड़ गए थे। वह पुजारी के साथ गांव के बाहर भी आते-जाते थे। तंत्र-मंत्र से इलाज करने का अनुष्ठान भी करने लगे थे। 


कमरे में बड़ी मात्रा में जायफल, हवन सामग्री के साथ ही मन्नत की पोटलियां भी रखी मिलीं। इससे साफ है कि मनीष तंत्र-मंत्र में पूरी तरह रम गए थे। मनीष के घर से मोरपंख और लोहवान भी मिला है।
Trending Videos
Mathura Murder and Suicide Manish used to do tantra-mantra with temple priest
मनीष के घर के कमरे में रखी पूजा की सामग्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह और शाम मंदिर के बाबा के पास ही जाते थे मनीष
मनीष के चाचा भगवान सिंह ने बताया कि मनीष ज्यादातर अपने काम से काम रखते थे। लोगों से ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। वह सुबह और शाम मंदिर के बाबा के पास ही जाते थे। तंत्र-मंत्र में पड़ गए थे। इन्हीं कामों में लगे रहते थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mathura Murder and Suicide Manish used to do tantra-mantra with temple priest
मनीष के घर के कमरे में रखी पोटली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष ने छोड़ ही दिया था कामकाज
भाई सुधीर ने बताया कि मनीष ने कामकाज तो छोड़ ही दिया था। खेतों पर जाना भी छोड़ दिया था। खेत में ट्यूबवेल था। पहले उसका पानी सिंचाई के लिए बेचते थे, लेकिन बाद में ट्यूबवेल भी बंद कर दिया।
Mathura Murder and Suicide Manish used to do tantra-mantra with temple priest
मनीष के घर के कमरे में रखी पोटली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनका पूरा ध्यान मंदिर की सेवा और भगतई में लगा रहता था। मनीष के कमरे में फ्रिज पर एक परचा मिला, जिस पर आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों की सामग्री लिखी हुई है। 
विज्ञापन
Mathura Murder and Suicide Manish used to do tantra-mantra with temple priest
पूजन सामग्री लिखा पर्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जड़ी बूटियां भी मिलीं
इन जड़ी बूटियों में कांकड़ सिग्धी, मनेसिल, केसर, तगर, कुट, बच आदि लिखी मिलीं। यह सभी जड़ी बूटियां याददाश्त बढ़ाने, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के उपयोग में लाई जाती हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed