{"_id":"698d6dc18d480793be00a8c5","slug":"princess-follows-her-father-s-footsteps-at-the-taj-mahal-after-34-years-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 34 साल बाद ताज में दोहराया इतिहास, पिता के पदचिह्नों पर चलीं थाईलैंड की राजकुमारी; यादें हुईं ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 34 साल बाद ताज में दोहराया इतिहास, पिता के पदचिह्नों पर चलीं थाईलैंड की राजकुमारी; यादें हुईं ताजा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
ताज का दीदार करने आईं थाईलैंड की राजकुमारी उसी होटल में रुकीं, जिसमें 34 साल बाद वे भी उसी होटल में ठहरीं। इतना ही नहीं उन्होंने भी ताज का दीदार करने के बाद आगरा किले का भी भ्रमण किया।
थाईलैंड की राजकुमारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल में बुधवार को अजब संयोग बन गया। थाईलैंड की राजकुमारी ताजमहल में 34 साल बाद अपने पिता के पदचिह्नों पर चलीं। उनके पिता और थाईलैंड के मौजूदा राजा महा वजिरा लोंगकोर्न (राम दशम) 10 अप्रैल 1992 को युवराज के रूप में ताजमहल देखने के लिए आए थे। दोनों के बीच 34 साल बाद संयोग यह रहा कि जिस आईटीसी होटल में उनके पिता रुके, उसी में राजकुमारी भी ठहरीं और दोनों ने ताजमहल के साथ आगरा किले का भी भ्रमण किया, जबकि अधिकांश वीआईपी मेहमान ताज देखकर लौट जाते हैं।
ताजमहल का दीदार करने आई थाईलैंड की राजकुमारी की यात्रा ने उनके पिता की यादों को ताजा कर दिया। 1992 में युवराज के रूप में आए उनके पिता राजा महा वजिरा लोंगकोर्न ताजमहल की पच्चीकारी को देखकर हैरत में पड़ गए थे। अमर उजाला ने 11 अप्रैल 1992 के अंक में थाईलैंड के युवराज के ताज भ्रमण की खबर प्रकाशित की थी। ब्रिटेन की तरह ही थाईलैंड के शाही परिवार के सदस्यों में ताजमहल का जादू सिर चढ़कर बोलता नजर आया है।
वीआईपी आगमन पर रोका ट्रैैफिक, जाम में घंटों जाम में फंसे रहे राहगीर
थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी ने बुधवार को ताजमहल और आगरा किले का दीदार किया। उनके आवागमन के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को रोक कर रखा। इसके चलते हजारों की संख्या मेें राहगीर परेशान हुए। मुगल राेड से टीडीआई मॉल तक पहले ही पाइप लाइन बिछाने केे काम के चलते एक लेन से दोनों ओर का ट्रैफिक चलने से दिन भर जाम की स्थिति रहती है। बुधवार को वीआईपी विजिट के चलते हालात और खराब हो गए।
बुधवार सुबह आठ बजे के करीब थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी का काफिला मुगल होटल से ताजमहल के लिए निकलीं। इसके बाद साढ़े नौ बजे के करीब उनका काफिला टीडीआई मॉल होते हुए माल रोड के रास्ते आगरा किला पहुंचा। इसके बाद उनकी वापसी हुई। काफिले के आवागमन के दौरान अन्य वाहनों को रोक दिया गया। इसके चलते जाम की स्थिति रही। फतेहाबाद रोड, माल रोड, बिजलीघर और यमुना किनारा पर वाहनों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ा।
बस चालकों की गलती से परेशानी
भगवान टॉकीज चौराहे पर बुधवार शाम चार बजे केखंदारी की ओर से यूपी रोडवेज और हरियाणा रोडवेज की दो बसें सर्विस रोड होते हुए निकलने लगीं। यहां पहले ही ऑटाे और डग्गामार वाहनों ने रास्ता जाम कर रखा था। बसों के जाम में फंसने से कुछ ही देर में लाॅयर्स कॉलोनी कट तक वाहनों की लाइन लग गई। सैकड़ों लोग जाम में फंस कर परेशान हो गए। करीब 45 मिनट बाद हालात सामान्य हो सके।
Trending Videos