सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Influence Crumbles After Chief Secretary Summoned: 9-a-Year Lease of Labhchand Market Cancelled

लाभचंद मार्केट विवाद: मुख्य सचिव हुए तलब, तब टूटा रसूख का तिलिस्म; कौड़ियों के भाव पट्टे पर मिली थी जमीन

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

कौड़ियों के भाव पट्टे पर जमीन मिल गई। शर्तों की धज्जियां उड़ती रहीं लेकिन रसूख के आगे सब बेबस थे। फिर मामला राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) पहुंचा। आयोग ने पुलिस के माध्यम से समन भेजकर मुख्य सचिव को तलब किया। तब रसूख का तिलिस्म टूटा और राजा मंडी स्थित लाभचंद मार्केट का नगर आयुक्त ने पट्टा निरस्त किया। यह पट्टा मुख्य सचिव की पेशी से 48 घंटे पहले निरस्त किया गया था।

Influence Crumbles After Chief Secretary Summoned: 9-a-Year Lease of Labhchand Market Cancelled
लाभचंद मार्केट विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आयोग ने पीड़ित सिख परिवार की शिकायत पर बीते साल 20 मार्च को दिल्ली में सुनवाई की थी जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाए कि लाभचंद मार्केट के पट्टाधारक विनय चंद जैन का एक बेटा आईएएस है। वह अपने रसूख का दुरुपयोग कर रहा है। अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पिता के लिए कम कीमत पर लीज का नवीनीकरण कराया। आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी की बात स्वीकार करते हुए योगी सरकार को तत्काल सुधार के निर्देश दिए थे।
Trending Videos


नाै रुपये सालाना पर लीज का खेल
शिकायतकर्ता नेहरू नगर निवासी सरदार रवनीत सिंह ने आयोग को बताया कि विनय चंद जैन और उनके पुत्र आईएएस अधिकारी संदीप जैन ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बनाकर राजा की मंडी स्थित लाभचंद मार्केट की सरकारी भूमि को मात्र नौ रुपये प्रति वर्ष की मामूली दर पर अपने नाम आवंटित करा लिया। जिस जमीन पर उनके दादा सरदार अजब सिंह को 1950 में विधिवत दुकान आवंटित की गई थी, उस पूरी बिल्डिंग और सार्वजनिक सड़क की जमीन को धोखाधड़ी और रसूख के बल पर लीज पर ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यक आयोग ने की थी कड़ी टिप्पणी
आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा की बेंच ने सुनवाई के दौरान माना था कि प्रथम दृष्टया सरकारी भूमि और सार्वजनिक सड़क का दुरुपयोग हुआ है। आयोग ने कहा कि 1952 से कानूनी तौर पर काबिज उप-किरायेदारों (सिख परिवार) को उजाड़ने की कोशिश करना अनुचित है। आयोग ने सिफारिश की थी कि राज्य सरकार इस भूमि को वापस अपने कब्जे में ले और प्रभावित पक्ष को उचित मुआवजा देते हुए किसी अन्य स्थान पर पुनर्वासित करे। सुनवाई के दौरान नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव के गैर हाजिर रहने पर आयोग ने नाराजगी जाहिर की थी और मुख्य सचिव को पुलिस के माध्यम से समन जारी कर 7 अप्रैल 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। मुख्य सचिव के तलब होने से महज 48 घंटे पहले यानी 5 अप्रैल 2025 को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने लाभचंद मार्केट का पट्टा शर्तों के उल्लंघन के मामले में निरस्त कर दिया था।

उल्लंघन पर निरस्त किया था पट्टा
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि जांच के दौरान पट्टे की शर्तों का खुला उल्लंघन सामने आया था। इस प्रक्रिया के दौरान सिफारिशी फोन आए। यहां तक कि मेरी झूठी शिकायतें भी की गईं लेकिन नियमों के पालन के तहत पट्टा निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की गई थी। 
 
एक पक्षीय कार्रवाई, झूठे आरोप
पट्टाधारक विनय चंद जैन के बेटे प्रदीप जैन ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग के आदेश पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई। मेरे भाई पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। आयोग के आदेश के विरुद्ध अपील की गई है। नगर निगम से नक्शा पास है। होटल का लाइसेंस भी निगम से मिला था। भूमि किसी को किराये पर नहीं की गई। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed