सब्सक्राइब करें

यूपी बजट 2026: योगी का खुला पिटारा, आगरा वालों में खुशी की लहर; मिलीं ये बेहतरीन सौगातें

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 11:50 AM IST
सार

 UP Budget 2026: योगी सरकार के खजाने का पिटारा खुल चुका है। इस पिटारे से आगरा को बड़ी सौगातें मिलीं हैं। अब साइंस सिटी, एसएन, बटेश्वर और म्यूजियम का काम रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन
UP Budget 2026 Science City Bateshwar temple project Received these wonderful gifts
सीएम योगी और सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में आगरा को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया गया है। पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और सिंचाई की योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए पुरानी योजनाओं को ही बजट मिला है। इनमें साइंस सिटी, मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड कैंपस, बटेश्वर मंदिर शृंखला, आगरा नहर, रबर बैराज, छत्रपति शिवाजी म्यूजियम, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और आगरा मेट्रो के लिए अंशदान दिया गया है। हालांकि, स्पोर्ट्स कॉलेज, आईटी सिटी, स्टेडियम और मेट्रो के विस्तार की उम्मीदें बजट से पूरी नहीं हो सकीं।


देश के पर्यटन का आईना ताजमहल इस बार भी बजट में नजर नहीं आया। ताज का जिक्र तक नहीं हुआ। वहीं बटेश्वर पर इस साल भी सरकार मेहरबान रही। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर में धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अटल संकुल का काम पूरा होने के बाद इसके संचालन के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले साल भी 30 करोड़ रुपये बटेश्वर को मिले थे।

 
Trending Videos
UP Budget 2026 Science City Bateshwar temple project Received these wonderful gifts
एसएन मेडिकल कॉलेज का इंटीग्रेटेड प्लान का नक्शा - फोटो : अमर उजाला
इन योजनाओं के लिए मिला आगरा को बजट
- एसएन मेडिकल कॉलेज कैंपस निर्माण और मशीनरी - 130.70 करोड़ रुपये
- साइंस सिटी के तहत नक्षत्रशाला निर्माण एवं उपकरण- 37.12 करोड़ रुपये
- बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन और मंदिर शृंखला का काम- 30 करोड़ रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Budget 2026 Science City Bateshwar temple project Received these wonderful gifts
छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम - फोटो : अमर उजाला
- छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निर्माण कार्य- 30 करोड़ रुपये
- आगरा नहर का सुदृढ़ीकरण, सिंचाई कार्य के लिए बजट- 350 करोड़ रुपये
- ताजमहल के आगे यमुना नदी में नगला पैमा में रबर बैराज- 10 करोड़ रुपये
- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सुदृढ़ीकरण के लिए - 250 करोड़ रुपये
- आगरा मेट्रो में निवेश, ऋण भुगतान और अपना अंशदान- 97.57 करोड़ रुपये


 
UP Budget 2026 Science City Bateshwar temple project Received these wonderful gifts
आगरा - फोटो : एआई
छत्रपति शिवाजी म्यूजियम और स्मारक का काम होगा तेज
ताजमहल के पास निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इस साल दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा होना है। वहीं मराठा शौर्य के लिए कोठी मीना बाजार में स्मारक के लिए भी प्रावधान किया गया है। विशेष रूप से नहीं, लेकिन जमीन की खरीद के लिए बजट मिला है। इसमें 6.50 करोड़ रुपये जमीन खरीद के लिए पर्यटन विभाग को मिल चुके हैं।

 
विज्ञापन
UP Budget 2026 Science City Bateshwar temple project Received these wonderful gifts
बटेश्वर घाट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइंस सिटी के लिए खोल दिया खजाना
नॉर्मल कंपाउंड में साइंस सिटी के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। बीते बजट में भी इसके लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। इस बार 37.12 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इनमें साइंस सिटी के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये और मशीनों, साज-सज्जा, उपकरणों तथा संयंत्र के लिए 19 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed