{"_id":"698d41d104a226c45e047a98","slug":"mathura-murder-and-suicide-manish-made-last-call-to-priest-no-evidence-of-any-dispute-between-husband-and-wife-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: मनीष ने की इस शख्स को अंतिम कॉल, पत्नी ने भी इनसे की थी आखिरी बार बात; चार हत्या और सुसाइड में नया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मनीष ने की इस शख्स को अंतिम कॉल, पत्नी ने भी इनसे की थी आखिरी बार बात; चार हत्या और सुसाइड में नया खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:41 AM IST
सार
यूपी के मथुरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। किसान मनीष ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने से पहले पुजारी को अंतिम कॉल किया था। जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
1 of 13
Mathura murder and suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
मथुरा के खप्परपुर कांड में पत्नी और बच्चों की हत्या करके अपनी जान देने वाले किसान मनीष ने अंतिम बार हवेली वाले मंदिर के पुजारी से बात की थी। इसके पहले इसी मोबाइल से सीमा ने अपनी मां से बातचीत करके मंगलवार को आने की बात कही थी। पुलिस मंदिर के पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने वारदात के पीछे कारण जानने के लिए मनीष के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। इसमें अंतिम कॉल हवेली वाले मंदिर के पुजारी से की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले सादाबाद में सीमा की मां से बात हुई थी।
Trending Videos
2 of 13
किसान मनीष और सीमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर मनीष ने पुजारी से क्या बातचीत की थी। इसी के चलते पुजारी से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुजारी से पूछताछ की जा रही है। अंतिम कॉल उसी को की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीष के पत्नी के साथ रिश्तों की भी जांच
वहीं, पुलिस मनीष के पत्नी के साथ रिश्तों की जांच भी कर रही है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है कि मनीष का पत्नी से कोई विवाद चल रहा हो। ऐसे में पत्नी और बच्चों की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने नहीं आया है।
4 of 13
घटना के बाद मौके पर छतों पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर प्रांगण में पुड़िया बांटते थे मनीष
मनीष के परिजन ने बताया कि मनीष मंगलवार और शनिवार को मंदिर में लगने वाली गद्दी पर लोगों को विभिन्न समस्याओं के लिए पुड़िया बांटते थे। निसंतान दंपती भी मंदिर में मन्नत मांगने आते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
घटना के बाद छतों पर खड़ी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा वह शराब छोड़ने के बाद अपना अधिकांश समय मंदिर परिसर में ही गुजारते थे। बच्चों से पूछो तो वही बताते थे कि पापा मंदिर गए हैं। परिजन का मानना है कि मनीष ने पहले की तरह लोगों से मिलना जुलना भी सीमित कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।